बाहर निकलो | come out | Read why you have to go out
बाहर निकलो,
बाहर निकलना बेहद आवश्यक है,
बहुत कुछ सीखने और समझने के लिए,
तुम समझ पाओगे कि,
जो तुम्हारे डर थे,
वो असल में डर हैं ही नहीं,
समझ पाओगे कि,
जिन्हे तुमने माफ किया,
उनमें कुछ माफ करने योग्य हैं ही नहीं,
तुम समझ पाओगे कि,
जिसे तुम कठिन समझते थे,
वो सब इतना कठिन है ही नहीं,
तुम समझ पाओगे कि,
जितना तुम स्वयं को कमजोर समझते थे,
तुम उतने कमजोर हो ही नहीं,
बस शर्त ये है कि,
बाहर निकलो,
सिर्फ घर से नहीं,
अपने आरामदायक क्षेत्र व डर से भी।
@lifedb_official
You may also like: Laws Of Human Nature ( मानव स्वभाव के नियम ) - 02
Likes 0 · Dislikes 0
Log in to like or dislike this
post.
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.